फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संविधान बचाओ मार्च में लिया हिस्सा

Fri, 27 Nov 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में एकत्रित कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। पंचकूला में हुए संविधान बचाओ मार्च में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण विनायक, रमन त्यागी और प्रधान देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मार्च में शामिल होने के लिए पंचकूला रवाना हुए। इससे पहले सभी कार्यकर्ता औद्योगिक क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान शहरी विनायक ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए गए हैं। ऐसे में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की मूल भावना और उसमें निहित अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें