फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थर्मल प्लांट में 800 मेगावाट यूनिट पर आज होने वाली जनसुनवाई टली

Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दीन बंधु सर छाेटूराम थर्मल प्लांट के अंदर 6900 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली नई 800 मेगावाट यूनिट पर दो अप्रैल यानी मंगलवार से होने वाली जनसुनवाई टल गई है। अब आचार संहिता के बाद ही आगामी तारीख तय होगी। जनसुनवाई को लेकर डीसी और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के बीच सोमवार को मीटिंग हुई, जिसमें फिलहाल इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया। उधर, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जनसुनवाई में शामिल होने वाले 15 गांवों में मुनादी कर इसके बारे में सूचना दी गई।
विदित हो कि थर्मल के अंदर बनने वाली नई 800 मेगावाट यूनिट के लिए 15 गांवों के ग्रामीणों के साथ दो अप्रैल को जनसुनवाई होनी थी। इसमें रतनपुरा, कामीमाजरा, ईस्सरपुर, दड़वा, लापरा, महमूदपुर, मंडौली, दुसानी, पांसरा, मंडी, फतेहपुर, कलानौर, रामपुर माजरा, बेहरामपुर तथा नयागांव शामिल हैं। इन गांवों के ग्रामीणों को जनसुनवाई के लिए न्योता भी दिया गया था, ताकि थर्मल के आसपास के रहने वाले लोगों की राय व समस्याओं पर चर्चा हो और इससे संबंधित मुद्दों की रिपोर्ट डीसी के माध्यम से सरकार को प्रेषित की जाए। इसके बाद ही प्लांट के शिलान्यास की तारीख तय होगी। उल्लेखनीय है 6900 करोड़ की लागत से थर्मल प्लांट में 800 मेगावाट की नई यूनिट लगने के बाद भविष्य में यहां 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा। अभी मौजूदा समय में 600 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल को होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। अब आचार संहिता के बाद ही आगामी तारीख तय की जाएगी। 15 गांवों के ग्रामीणों को मुनादी के द्वारा इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - विरेंद्र पूनिया, क्षेत्रीय अधिकारी,हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें