फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर के लोगों से 30 वर्ष पुराना नाता : जिंदल

Tue, 02 Apr 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर (यमुनानगर)। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टक्कर का कोई नेता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस वर्ष के कार्यकाल में भारत को दुनिया में बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया है। यह बातें पूर्व सांसद एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने सोमवार शाम रादौर के एक पैलेस में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
जिंदल ने कहा कि उनके परिवार का रादौर क्षेत्र के लोगों से लगभग 30 वर्ष पुराना नाता है। पहले उनके पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश जिंदल ने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का काम किया। उसके बाद उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का काम किया। क्षेत्र की जनता के सहयोग से यदि वह सांसद बनते हैं तो पहले की भांति रादौर क्षेत्र का वह समुचित विकास करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी का टिकट दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसमें मुझे काम करने का मौका मिला है। वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के सभी कार्य करेंगे। इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन विपिन कांबोज राझेडी, चेयरमैन मदन चौहान, डॉ. ऋषिपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेडी, एमसी भगवतदयाल कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें