फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सभी दवाएं न मिलने से मनोरोगी परेशान

Tue, 17 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में दवा नहीं मिलने की जानकारी देते राहुल भान। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मनोरोगियों ने उपचार के दौरान पूरी दवाएं नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी को एक तो किसी को दो दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं।
परिजनों का आरोप है कि दिमागी बीमारी से संबंधित दवाएं बाजार में काफी महंगी मिलती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हर महीने दवाओं पर खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। दवाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर टैगोर गार्डन निवासी राहुल भान ने सोमवार को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और डीजी हेल्थ को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

राहुल भान ने बताया कि उनकी माता मंसा भान कई साल से दिमागी बीमारी से पीड़ित हैं। पहले उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन करीब डेढ़ साल से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में मनोचिकित्सक से उपचार करवा रहे हैं। शुरुआत में डॉक्टर तीन दवाएं लिखते थे, जिनमें से दो अस्पताल से मिल जाती थीं और एक दवा बाजार से खरीदनी पड़ती थी। इससे परिवार को कुछ राहत मिल रही थी।
उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीने से स्थिति और खराब हो गई है। अब अस्पताल में केवल एक दवा ही मिल रही है, जबकि दो दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। राहुल के अनुसार, नियमित दवाएं नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी होती है। अस्पताल में दवा लेने आने वाले कई मरीजों को बिना पूरी दवाएं लिए वापस लौटना पड़ता है या फिर मजबूरी में निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं।
महंगी दवाओं का खर्च उठाना मुश्किल
राहुल भान ने बताया कि मनोरोगियों का इलाज लंबे समय तक चलता है। ऐसे में हर महीने बाजार से महंगी दवाएं खरीदना परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है। सरकारी अस्पताल में उपचार करवाने का उद्देश्य ही कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करना है, लेकिन पूरी दवाएं नहीं मिलने से मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

वेयर हाउस से मंगवाई जाती हैं दवाएं : पीएमओ
जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि कई बार अस्पताल में कुछ दवाएं खत्म हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में वेयर हाउस से दवाएं मंगवाई जाती हैं। जो दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं होतीं, वे अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से भी मिल जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें