औड कॉलोनी में बिना मरम्मत के अधूरी पड़ी सड़क। पाठक
रादौर। शहर की ओड़ कॉलोनी में सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने के बाद जलापूर्ति विभाग सड़क की मरम्मत करवाना भूल गया है। काफी समय के बाद टूटी सड़क की सुध न लेने से लोगों में रोष है। क्षेत्रवासी प्रवीण कुमार, अशोक, सौरभ, मांगेराम, लीलाराम और जसविंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले विभाग की ओर से कॉलोनी में सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई थी। इस दौरान अधिकारियों ने काम पूरा होने के बाद सड़क मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया था। एसडीओ रवि नायक ने बताया कि त्योहारों के कारण प्रवासी मजदूर अपने घर चले गए हैं। लौटने के बाद काम पूरा करा दिया जाएगा। संवाद