राजकीय स्कूल छोटाबांस में टयूब लाइट भेंट करते मुख्यातिथि। क्लब
- फोटो : Archive
रादौर। अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब ने राजकीय स्कूल छोटाबांस में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाबी युवा सभा के प्रधान सतीश चौधरी ने किया। इनरव्हील क्लब की प्रधान परमजीत कौर और रोटरी क्लब के प्रधान भारत माटिया की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरकारी स्कूल रादौर, छोटाबांस, धौलरा, बुबका, कांजनू और अलाहर के लिए 80 ट्यूब लाइटें भेंट की गईं। मुख्यातिथि सतीश चौधरी ने बच्चों की रिफ्रेशमेंट के लिए 5100 रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर नीलम मेहता, अनीता झांब, मीनू कांबोज, रितु गोयल, रितु शर्मा, साक्षी पुरुथी, देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, संदीप सैनी, राजू गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद