फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी सीखेंगे रोबोट बनाना

Wed, 18 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्र​शिक्षण लेने आईआईटी रुड़की पहुंचे वि​भिन्न विद्यालयों के ​शिक्षक। विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब विज्ञान की किताबों में रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी तकनीकों को केवल पढ़ने तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे स्वयं इन तकनीकों पर आधारित नमूने तैयार कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षक और अटल टिंकरिंग लैब के प्रभारी आईआईटी रुड़की में पांच दिवसीय प्रशिक्षण ले रहे हैं।
रुड़की में 20 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण से लौटने के बाद शिक्षक अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान देंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और पावरग्रिड कॉरपोरेशन के सहयोग से आईआईटी रुड़की के सतत शिक्षा केंद्र में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को बदलती तकनीक के अनुरूप तैयार करना है। इससे विद्यार्थियों में केवल परीक्षा पास करने के बजाय अपनी कल्पनाओं को वास्तविक नमूनों में बदलने और स्वयं कुछ नया करने की क्षमता विकसित होगी। इसके साथ विज्ञान व गणित इत्यादि विषयों के प्रयोगों से समझने का अवसर मिलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. वीके मलिक, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. सौमित्र सतपति और प्रो. वरुण शर्मा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रो. मलिक ने संस्थान के इतिहास और यहां संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ने से विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में नवाचार की सोच विकसित होगी।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि शिक्षकों को संस्थान की आधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी करवाया गया। रिथिंक टिंकरिंग लैब में विभिन्न तकनीकी परियोजनाओं की जानकारी दी गई। पांच दिनों के इस प्रशिक्षण में शिक्षक स्वयं तकनीकों को समझने के साथ विद्यार्थियों को प्रयोग करने, गलतियों से सीखने और नए समाधान तैयार करने का तरीका भी सीखेंगे। इसका लाभ आने वाले समय में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

उपयोगी होगा तकनीकी प्रशिक्षण : सिंघल
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिंघल ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, त्रिआयामी मुद्रण और इलेक्ट्रॉनिक्स की बारीकियां समझाई जा रही हैं। इन तकनीकों से विद्यार्थी भविष्य में ऐसे नमूने तैयार कर सकेंगे, जिनसे घर, स्कूल और आसपास की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान खोजा जा सके। अटल टिंकरिंग लैब में उपलब्ध उपकरणों का बेहतर उपयोग करने के साथ विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं को तकनीकी रूप देने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें