हनुमान गेट पर लस्सी बांटते श्री लाल मंदिर कमेटी सदस्य। आयोजक
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को ठंडी मीठी लस्सी की छबील लगाई गई। इस दौरान आसपास के लोगों के साथ राहगीरों को ठंडी लस्सी पिलाकर प्यास बुझाई गई। कार्यक्रम प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में हुआ। इससे पूर्व मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में प्रवचन व कीर्तन हुआ। पंडित प्रकाश पंडित प्रकाश शास्त्री ने पुरुषोत्तम मास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह महीना अत्यंत पवित्र व पुण्यदायी माना जाता है। इस दौरान कमेटी के रमेश वढेरा, सतपाल शर्मा, साहब सिंह, अमित सचदेवा, नरेंद्र शर्मा, साहिल, जतिन सचदेवा, बंटी, राजू, डीके, राजेंद्र आनंद, श्यामू, सुरेंद्र विग उपस्थित रहे।