फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यक्तित्व विकास और कॅरियर के लिए किया मार्गदर्शन

Sun, 19 Jul 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, कॅरियर मार्गदर्शन, अनुशासन और महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मुकंद समूह की विरासत, टीआईएमटी की शैक्षणिक परंपरा, संस्थान की कार्यप्रणाली, शिक्षण पद्धति और उपलब्ध शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम अवसरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को ईआरपी प्रणाली से भी अवगत कराया गया, जिससे वे अपनी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसानी से समझ सकें।
विज्ञापन

सप्ताहभर आयोजित विभिन्न सत्रों में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एम्प्लॉयबिलिटी ट्रेनिंग, लाइफ स्किल्स एंड कम्युनिकेशन तथा एन्हांसमेंट लर्निंग कोर्सेज पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा आइस-ब्रेकिंग गतिविधियां, नो योरसेल्फ, मैनेजमेंट गेम्स और रील पावर जैसे सहभागितापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, रचनात्मक सोच और संप्रेषण कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यवाहक निदेशक प्रो. (डॉ.) शैली गुप्ता ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों के महाविद्यालय जीवन की मजबूत नींव तैयार करता है। इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सीखने की उत्सुकता और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें