फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश में भी किया आक्रोश प्रदर्शन

Tue, 23 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बारिश के बीच जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। कमचारी कन्हैया साहिब चौक से जुलूस की शक्ल में मार्च निकाल लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान महिपाल सौदे ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिखने के बावजूद वार्ता नहीं की गई। इससे विभिन्न सरकारी विभागों के नियमित व अनियमित कर्मचारियों में रोष है। मुख्य वक्ता राज्य महासचिव नरेश कुमार, उपप्रधान जरनैल सिंह, राज्य सचिव मांगेराम तिगरा, सेवानिवृत्त संघ के राज्य प्रधान जरनैल सांगवान, सीटू से जिला सचिव शरबती ने कहा कि कच्चे कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया इसके अलावा पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, कच्चे कर्मियों का चार वर्षों का 20 प्रतिशत वार्षिक दर से वेतन बढ़ाने, कौशल रोजगार निगम भंग करने, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, लिपिक वर्ग को पंजाब के समान वेतनमान देने, ऑनलाइन के बजाय प्रार्थना पत्र पर तबादला नीति बनाने की मांगें नहीं मानी जा रही है। इ मौके पर राकेश धनखड़, सतीश कुमार, विजय कुमार, प्रेम प्रकाश, पवन शर्मा, रणधीर, वीरेंद्र धीमान, अनिल, सोमनाथ, जोत सिंह, रामकुमार कांबोज, विनोद त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें