फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थाने के बाहर दो घंटे दिया धरना, डीएसपी ने मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी प्रभारी रहे तरसेम पर मारपीट मामले में छेड़खानी की धारा लगाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह गांव के लोगों सहित बसपा कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। थाना सदर के नए प्रभारी वीरेंद्र ने समझाने का प्रयास किया, पर नहीं माने। दो घंटे बाद डीएसपी राजीव मिगलानी पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बपाद धरना समाप्त हुआ।
धरने की अगुवाई कर रहे बृजपाल छप्पर ने बताया कि भोला का माजरा गांव में 27 जून को दो पक्षों के बीच रंजिशन मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि मामले में थाना सदर जगाधरी प्रभारी रहे तरसेम ने मामले की सही जांच नहीं की। शिकायत पर 55 वर्षीय हंसराज पर छेड़खानी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही हंसराज को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

इस तरह मारपीट के मामले में छेड़खानी की धारा जोड़ी जानी गलत है। छेड़खानी के आरोप परिवार की महिला द्वारा लगाए गए, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बृजपाल छप्पर ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि गलत कार्रवाई पर गुस्साए लोगों द्वारा शुक्रवार सुबह धरना दिया जाएगा, इसलिए उससे पहले ही वीरवार रात में थाना प्रभारी तरसेम की जगह वीरेंद्र को लगा दिया गया।
विज्ञापन

थाने के बाहर भोला का माजरा के ग्रामीणों सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर थाने के पूर्व प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। करीब दो घंटे चले धरने के बाद डीएसपी राजीव मिगलानी ने उनकी मांग पर बुधवार तक समय मांगा है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बृजपाल छप्पर ने कहा कि बुधवार तक मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा थाने पर पहुंचकर धरना देने पर मजबूर होंगे। मौके पर राहुल, फिरोजपुर पूर्व सरपंच राम शरण, किसान नेता कृष्ण पाल, जसवीर अहलावत, शमशेर गुर्जर, नरेश राणा, जरनैल सिंह, लालाराम, मामचंद, ज्ञानचंद, सोमनाथ, महिंद्र पाल मौजूद रहे।
मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। धरना दे रहे लोगों की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे। - राजीव मिगलानी, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें