फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं लगने पर किया प्रदर्शन

Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चार दिन पहले यमुना नहर में डूबे युवक का कोई पता नही चला है। इससे परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने रविवार को नहर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई मदद नही मिल रही है।
चार दिन पहले पश्चिमी यमुना नहर में सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जित करते समय सतीश निवासी आजाद नगर निवासी सतीश नहर में डूब गया था। इसे तलाश करने के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया था। चार दिन बीतने के बावजूद भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बड़ी संख्या में परिजन नहर किनारे पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की और से कोई मदद नही मिल रही है। परिजनों का कहना है कि गोताखोरों को भी पैसे दे चुके हैं। लेकिन सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें