फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थम नहीं रहा विरोध, फूंका पुतला

Thu, 27 Jul 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। कैथल में लगाई गई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के नाम के साथ गुर्जर शब्द लिखे जाने के बाद राजपूत समाज में रोष बढ़ता जा रहा है। राजपूत समाज की ओर से प्रदेशभर में सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जठलाना क्षेत्र के गांव खजूरी में राजपूत समाज ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका।
इस दौरान जब जिला परिषद के उपाध्यक्ष अग्नि विजय के पिता देवेंद्र चौहान व छोटा भाई पृथ्वी सिंह वहां से गुजर रहे थे, तो आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बहसबाजी की और उनके नौकर के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे राजपूत समाज के युवा साहिल राणा, बबली राणा, मोनू राणा ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर नहीं राजपूत समाज से थे। लेकिन भाजपा सरकार के कुछ मंत्री व विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसा कर रहे है, जिसके विरोध में आज भाजपा सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। साहिल ने कहा कि किसी भी भाजपा नेता की एंट्री गांव में पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि आज धरना प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद के वाइस चेयरमैन के पिता देवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद उनका विरोध किया गया। इस संबंध में जब देवेंद्र चौहान से बात की गई तो, उन्होंने बताया की वह पैलेस की चाबी लेने के लिए अपने नौकर बरखा राम के पास जा रहे थे। तो देखा की सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। वे सड़क की साइड में खड़े हो गए। उसी दौरान उन्हें बयान देने के लिए कहा, जब उन्होंने मना कर दिया तो तभी उन्होंने उनके नौकर बरखा राम के साथ मारपीट करते हुए उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इस संबंध में थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


दोसड़का चौक पर जलाया सरकार का पुतला
साढौरा। कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के साथ गुर्जर शब्द लिखने के विरोध में क्षेत्र के राजपूत समाज ने दोसड़का चौक पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। पार्षद अंकुश राणा, सरांवा के वेदप्रकाश राणा व गधौली के विराट राणा ने कहा कि सरकार की शह पर इतिहास को बदलने का काम किया जा रहा है। इसे राजपूत समाज कतई सहन नहीं करेगा। अनीष राणा, दमन राणा आशीष राणा. वीनस राणा, सेहला के मंटू राणा व हैबतपुर के राजीव ने कहा कि भाजपा नेताओं का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें