यमुनानगर। गांधी नगर की गली में टूटे पाइप डालने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। क्षेत्रवासियों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के चलते काम बीच में ही रोक दिया गया। काॅलोनी वासियों का कहना है कि टूटे पाइप डालने की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।
गांधी नगर कॉलोनी की सतीश डिपो वाली गली का है। काॅलोनी में सीवर के पाइप डाले जा रहे हैं। जिसका टेंडर 23.65 लाख रुपये में हुआ था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मानकों को ताक पर रखकर टूटे पाइप डाले जा रहे हैं। उनका कहना है कि तीन दिन से काम बंद है। टूटे पाइप से पानी घरों की दीवारों में जाएगा। इस दौरान उजागर सिंह, राजकुमार, जोनी राणा, अंकुर राणा, तरसेम, कमल, राजू, सुभाष, राजिंद्र शर्मा, आशु, मीना आदि रहे।