संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। कैल ताजेवाला नए राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर मामली व आसपास के लगभग 25 गांवों के किसानों व किसान संगठन नेताओं ने रोष जताया। लोगों का आरोप है कि हाईवे निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण जरूरी है, लेकिन इसमें अनियमितता बरती जा रही हैं। गलत स्थान पर पुलिया का निर्माण किया गया है।
स्थानीय निवासी सतिंद्र, गुरमेज कपूरी, सतेंद्र फेरूवाला, करणवीर सलेमपुर, सुनील कुमार, सरपंच सतपाल, धर्मवीर नंबरदार, विकास जॉनी, सोनू, ईश्वर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण करवाना जरूरी था, वहां निर्माण न करा करवा दूसरी जगह पुलिया बना दी गई है। जिसका लाभ होना तो दूर, उल्टा इसका ग्रामीणों को नुकसान होगा।
इससे करीब ढाई दर्जन गांवों के ग्रामीणों की फसलों काे नुकसान होगा। लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मामली व उसके आसपास के गांव में बनने वाली पुलिया सही स्थान पर बनाई जाए, जिससे बरसात में बाढ़ का पानी गांवों में न घुसे और बहकर आगे निकल जाए।