फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में तीन नए मतदान केंद्र का प्रस्ताव

Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रधान, सचिव व अन्य प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में तीन नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में नगराधीश जसपाल सिंह गिल, नायब तहसीलदार चुनाव गुलशन शर्मा, इंडियन नेशनल लोकदल से जसबीर, कांग्रेस से विजय कुमार गौतम, बीजेपी से नरेंद्र सिंह राणा ने प्रतिनिधि के तौर पर शिरकत की। डीसी मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिए गए है कि ऐसे मतदान केंद्रों जहां पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गई है, उन पर यदि संभव हो तो कुछ मतदाताओं को उसी लोकेशन पर स्थित अन्य मतदान केंद्र पर स्थानांतरित करते हुए मतदान केंद्रों को पुर्नस्थापित किया जाए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर 17 अक्तूबर से 30 नवंबर 2023 तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसी अवधि में 21 व 22 अक्तूबर 2023 तथा चार व पांच नवंबर 2023 को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई है। इन विशेष तिथियों में सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक दावों एवं आपत्तियों का निपटान करने उपरांत पांच जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी। वह फार्म नंबर-6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा एनआरआई मतदाता वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर-6 ए, आधार से वोटर कार्ड को लिंक करने के लिए फार्म 6बी, मतदाता द्वारा अपनी वोट कटवाने हेतु फार्म नंबर-7 तथा बनी हुई वोट में शुद्धि हेतु फार्म नंबर-8 भर कर जमा करवा सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें