फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान, उकसाने में दो नामजद

Fri, 20 Nov 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव मोहड़ी में 52 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर गुलाब सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वह गांव के एक ट्यूबवेल के बरामदे में चारपाई पर बेसुध मिले थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी व्यासपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली है, जिसमें कुछ लोगों से साढ़े सात लाख रुपये लेने का जिक्र है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने गांव ताहरपुर निवासी शीलू, गांव मछरौली निवासी राजवीर सिंह और अन्य लोगों पर उसके पिता को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। गांव मोहड़ी निवासी अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुलाब सिंह खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। वह बुधवार सुबह अपने काम पर चला गया था। शाम करीब 5:30 बजे गांव के राहुल का फोन आया। उसने बताया कि उसके पिता गांव में स्थित ट्यूबवेल के बरामदे में बेहोशी की हालत में पड़े हैं।
इसके बाद वह गांव पहुंचा, जहां राहुल के पिता साहब सिंह मिले। दोनों कार से साहब सिंह के ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां उसके पिता चारपाई पर बेसुध पड़े थे। दोनों उन्हें कार में लेकर सीएचसी व्यासपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंकुश के अनुसार पिता के कपड़ों की जांच करने पर पायजामे की जेब से एक छोटी पर्ची मिली। उस पर लिखा था कि शीलू और राजवीर से साढ़े सात लाख रुपये लेने हैं। पर्ची के दूसरी तरफ मेनपाल, इकबाल और अयूब के फोन में वीडियो होने का भी जिक्र किया गया था।
अंकुश ने शिकायत में बताया कि उसके पिता कई बार घर पर ताहरनपुर निवासी शीलू और मछरौली के राजवीर सहित अन्य लोगों से पैसे लेने की बात कहते थे। उनका कहना था कि संबंधित लोग पैसे वापस नहीं कर रहे हैं, जिससे वह काफी तंग व परेशान है, इसलिए वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना पाते ही थाना व्यासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जेब से मिली पर्ची के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें