फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निफा की तीन दिवसीय कन्वेंशन का हिस्सा बनेगी प्रोफेसर कॉलोनी की चाहत

Wed, 10 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अपनी पेंटिंग को दिखातीं चाहत सग्गू। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रोफेसर काॅलोनी की चाहत सग्गू निफा (नेशनल इंटीग्रेटिड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) की ओर से आयोजित दिन दिवसीय नेशनल कन्वेंशन का हिस्सा बनेगी। जिला से महिला वर्ग में वह एकमात्र प्रतिभागी है जिसका चयन नेशनल सिल्वर जुबली डिस्ट्रिक्ट अवार्ड-2025 के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को दिल्ली और 22 व 23 को करनाल में आयोजित होगा। कन्वेंशन में देशभर के युवा आर्टिस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

चाहत ने इस उपलब्धि का श्रेय मां अनामिका व पिता गुरशरण सिंह सग्गू के साथ-साथ अपने गुरु सुखविंद्र सिंह को दिया है। सुखविंद्र सिंह इन दिनों दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यरत हैं और निफा के सदस्य भी हैं। उन्होंने ही चाहत को निफा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया था। चाहत को बचपन से ही चित्रकारी का शौक है। चाहत की मां अनामिका व पिता गुरशरण सिंह सग्गू ने बताया कि उन्हें बेटी की इस उपलब्धि पर उनको गर्व है। चाहत इन दिनों हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर से फाइन आर्ट (पेंटिंग) में स्नातक कर रही हैं। वह करीब पांच साल से निफा की सदस्य हैं। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही वह निफा की सदस्य बन गई थी। कला के प्रति उनका रुझान बचपन से ही रहा है और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती रही है। अब से पहले वह कई मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर के स्टाफ सदस्यों ने भी उनको कला के प्रति प्रोत्साहित किया और उनके रुझान को बढ़ाने का काम किया। मां अनामिका का कहना है कि उन्होंने चाहत की नर्सरी से लेकर आज तक की सभी पेंटिंग को संभाल कर रखा हुआ है। जो लोग कहते हैं कि आर्ट लेने से कुछ नहीं होता, उनकी बेटी ने ऐसे लोगों को गलत साबित कर दिया है। बेटी जब अन्य विषयों की पढ़ाई करती थी तो वह ब्रेक लेकर पेंटिंग करने लगती थीं।
विज्ञापन

अपनी पेंटिंग को दिखातीं चाहत सग्गू। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें