फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फोटो से छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर डाली

Wed, 10 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। युवती की फोटो के साथ छेड़खाड़ कर इंस्टाग्राम पर डाल दी गई। युवती ने अपनी यह फोटो देखी तो वह हैरान रह गई। इस बारे में परिजनों को बताया फिर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना गांधीनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से आईडी बनाई हुई है। इसमें उसने अपने फोटो अपलोड किए हुए हैं। एक सितंबर को उसने इंस्टाग्राम पर देखा कि एक आईडी से उसकी फोटो से छेड़खानी कर इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई। अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया, पर कुछ पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें