रादौर। शहर के मुकंदलाल कॉलेज की ओर से शनिवार को विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति पाठ्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। पूर्व छात्र एवं पेशेवर कलाकार गौरव आहूजा ने साधारण छात्र से सफल कलाकार बनने की प्रेरक यात्रा साझा की। विद्यार्थियों को फ्री-हैंड ड्राइंग व प्रोफेशनल पेंटिंग की मूल तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में कॉलेज के कॉरिडोर की दीवारों पर स्वयं पेंटिंग कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। व्यावसायिक विषय की प्रभारी प्रो. सिमरन ने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. माला शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास और भविष्य के अवसरों को सशक्त बनाने के लिए ऐसी कार्यशालाओं की आवश्यकता है। संवाद