रादौर। छोटाबांस में एसके रोड पर स्थित लखदाता पीर की मजार पर 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे 25वें भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। नंबरदार कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं की ओर से मजार पर चादर चढ़ाकर सभी की सुख शांति की कामना की जाएगी। हर वर्ष धार्मिक आयोजन के माध्यम से पशुधन, बच्चों के लिए रोजगार, अच्छी फसल, व्यापार, स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इस अवसर पर पुजारी सत्यजीत, रमेश कुमार, मान सिंह, रविंद्र कश्यप, दीदार सिंह गाबा, रोमी बंचल, नवनीत बंचल, मनजीत सिंह पंजेटा, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।