फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साढौरा अनाज मंडी में आज से सूरजमुखी की शुरू होगी खरीद

Fri, 29 May 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हैफेड की सूरजमुखी की खरीद शुक्रवार से शुरू कर दी गई। खरीद होने से क्षेत्र के सूरजमुखी उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीद प्रक्रिया तय समय से तीन दिन पहले शुरू होने से किसानों में खुशी है।
इस बार सूरजमुखी की खरीद एक जून के बजाय 29 मई से शुरू की जा रही है। इस फैसले से उन किसानों को सीधा फायदा मिलेगा, जिनकी फसल कटाई शुरू हो चुकी है और जो लंबे समय से खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग कर रहे थे। मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन ने किसानों की मांग और फसल की स्थिति को देखते हुए सरकार के अहम निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग सभी किसानों की सूरजमुखी की फसल तैयार है और किसानों को मंडियों में फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सूरजमुखी उत्पादक किसानों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही थी कि खरीद प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उन्हें फसल बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। मौसम को देखते हुए भी फसल कटाई तेजी से हो रही है। ऐसे में खरीद में देरी किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें