करनाल। बंगाली कॉलोनी में दुर्गा पूजा समिति करनाल की ओर चल रही मां दुर्गा पूजा का मंगलवार को सिंदूर उत्सव के साथ समापन हो गया। मां दुर्गा की विशेष पूजा कर गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर अगले वर्ष आने का न्यौता देकर मां का विसर्जन किया गया।
मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर मां दुर्गा का विशेष शृंगार किया और उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ पूजा की और सिंदूर खेलकर ढोल पर खूब डांस किया। सुबह भावना और बंगाली कालोनी के निवासयों ने मां की पूजा की। बंगाली कालोनी से शुरू हुई शोभा यात्रा सेक्टर 14, पुरानी सब्जी मंरी रोड, रेलवे रोड, कैथल रोड से होते हुए पुश्चिमी युमना नहर पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की मूर्ति और उनके परिवार के सदस्यों की आरती कर विधिवत विर्सजन किया गया और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर श्रद्धालु अंजना दास,दीपू राम, साती पाल,दीपा, दीपा पाल, रिंकी विश्वास और मंजु पुनिया, नितिका शाह, शिवानी, पंकज पाल, प्रीति दास, शिल्पी और सुमित विश्वास का विशेष सहयोग रहा।