फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
अहड़वाला में मुख्य अति​थि को स्मृति चिह्न भेंट करते मंदिर सभा के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
व्यासपुर। श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में अहड़वाला में श्री गुरु रविदास मंदिर सभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यातिथि बिलासपुर सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास मंदिर सभा की ओर से मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा मंदिर प्रागंण से आरंभ होकर गांव की मुख्य गलियों, कपालमोचन मार्ग, बस स्टैंड से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान गुरु रविदास की पालकी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु शामिल हुए।
पंकुश खुराना ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने मानवता का कल्याण करने के लिए मार्गदर्शन किया था। श्री गुरु रविदास की महिमा का जन-जन तक प्रचार करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को श्री गुरु रविदास की महिमा से अवगत करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें