फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला से अभद्रता, पति और सास को रॉड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


यमुनानगर। गुरुद्वारा साहिब से लौट रही महिला के साथ तीन युवकों ने अभद्रता की। जब उसका पति और सास वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गुरु अर्जुन नगर निवासी पलविंद्र कौर अपनी बेटी की शादी के फेरों के 3100 रुपये गुरुद्वारा में चढ़ाने के लिए गई। वहां पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य नहीं मिली। जिस पर वह वापस लौट रही थी। आरोप है कि तभी वहां पर कालोनी के मनदीप सिंह, इक्कम सिंह व तरणप्रीत आ गए। आरोपी उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगे। शोर मचाने पर पति परमजीत सिंह, सास स्वर्ण कौर मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। आरोपी ने उन पर डंडे व राॅड से हमला कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें