फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जगाधरी से यमुनानगर तक निकाली शोभायात्रा, भजनों पर नाचे श्रद्धालु

Mon, 24 Apr 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी/यमुनानगर। ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जगाधरी के भगवान परशुराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें खिजराबाद के बनियावाला से महाराज स्वामी महेश्वरानंद सरस्वती व भूडकला मंदिर से स्वामी रामानंद सरस्वती शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभा यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि साढौरा नगर पालिका की अध्यक्ष शालिनी शर्मा, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी से सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन शर्मा, नायब तहसीलदार गुलशन शर्मा व उद्योगपति अनिल शर्मा ने रवाना किया। इससे पूर्व सभी ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा की अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा ने की। सभा के संरक्षक सतपाल शर्मा, सचिव अगरिश शर्मा, कोषाध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शोभा यात्रा जगाधरी से यमुनानगर के मुख्य मार्गों से होकर आईटीआई समीप भगवान परशुराम चौक पहुंची। जहां शिव मंदिर के पुजारी पंडित मोहन लाल शर्मा ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इससे पहले भी दोनों शहरों में जगह-जगह संस्थाओं, संगठनों व मंदिरों की कमेटियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। कई जगह शोभायात्रा का स्वागत फूल मालाओं से हुआ। शोभायात्रा में भगवान परशुराम व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गई। आईटीआई समीप भगवान परशुराम चौक पर शोभाायत्रा के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि संदीप शर्मा, दिवाकर शर्मा व भूप सिंह शर्मा उपस्थित रहे। जिन्होंने शोभा यात्रा में शामिल झांकियों, बैंड, डीजे कर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्राह्मण सभा के प्रधान बलजीत शर्मा ने कहा कि शास्त्र व शस्त्र के महाज्ञाता भगवान परशुराम के आदर्शों व जीवन चरित्र से शिक्षा लेकर हमें मानवतावादी धर्म व सनातनी जीवन मूल्यों का अनुसरण करना चाहिए। समाज में सौहार्द पूर्ण एकता व भाईचारे के साथ मिलकर रहना चाहिए। साथ ही युवाओं को बुरी संगत से बचकर नशे से दूर रहना चाहिए। मौके पर प्रिंसिपल अश्विनी शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, भूषण शर्मा, सौरभ शर्मा, ताराचंद शर्मा, देवीलाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, नीरज शर्मा, कर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा व सभा से मीडिया प्रभारी अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें