यमुनानगर। 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कॉलेज के छात्र पर केस दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब तबीयत खराब होने के बाद जांच में वह गर्भवती मिली।
थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है। स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाले युवक ने उससे जबरन संबंध बनाए। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण डर से उस समय शिकायत नहीं की। दो दिन पहले पेट में दर्द के बाद जब वह अस्पताल में उपचार के लिए गई तो जांच में गर्भवती निकली।