फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरियों से निकल रहे दूषित पानी से परेशानी

Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर फैली गंदगी व जलभराव को दिखाते लोग। ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बलाचौर गांव में फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास की फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी गांव के आसपास जमा हो रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार सबसे अधिक खराब स्थिति गांव के बस अड्डे के आसपास है। दुर्गंध के कारण बस का इंतजार करना भी मुश्किल हो गया है। गांव निवासी रमन, संजू, कर्मवीर, बाबूराम, लक्ष्य दत्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरियों से निकलने वाले पानी के कारण बस अड्डे के आसपास का वातावरण खराब हो गया है।
विज्ञापन

दुर्गंध के चलते यहां कुछ देर रुकना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्रियों से निकलने वाले पानी की जांच करवाने और इसकी निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ससमाधान नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करवाकर पानी की निकासी, सफाई और दूषित पानी की जांच की व्यवस्था कराने की मांग की है। बीडीपीओ का कहना है कि फैक्टरी संचालकों से बात कर इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें