फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात घंटे तक बिजली गुल रहने से दिक्कत, अंधेरे में डूबा आधा शहर

Mon, 26 May 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शनिवार की रात आंधी और बारिश के कारण शहर रातभर अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान लोगों को शनिवार रात से रविवार सुबह तक का समय बिना बत्ती के काटना पड़ा। आंधी के कारण शहर की दर्जनों कॉलोनियों में ब्लैकआउट रहा। रात भर बादल बरते रहे और बत्ती नहीं आई। इस दौरान सात घंटे बिजली गुल रही।
रविवार सुबह करीब नौ बजे बिजली सप्लाई पूरी तरह सुचारू हो पाई। बिजली न होने के कारण सुबह लोगों को अपने दिनचर्या के कामों में परेशानी हुई। बिजली न होने के कारण पानी सप्लाई व्यवस्था भी बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कत हुई। इस दौरान बिजली घरों में लोगों की शिकायतों के फोन बजते रहे।
विज्ञापन

ऐसा भी समय आया कि बिजली कर्मियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। आंधी व बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली फॉल्ट आया, जिससे पूरी रात बत्ती गुल रही। बारिश व तेज हवा के कारण गर्मी नहीं थी, लेकिन अंधेरे में लोगों को अपने काम करने में परेशानी हुई। वहीं, घंटों लाइट न आने के कारण इंवर्टर भी ठप हो गए। बिजली कर्मचारियों ने कई स्थानों पर सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया, बारिश के कारण काम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान पुराना हमीदा, कैंप, जम्मू कॉलोनी, दामला, लक्ष्मी नगर, विजय कॉलोनी, गुलाब नगर, लाजपतनगर, चांदपुर, आईटीआई, ससौली, जगाधरी वर्कशॉप, कांसापुर, मॉडल टाउन, जमना गली, रेलवे रोड, आनंद मार्केट, न्यू मार्केट, खेड़ा मोहल्ला, छोटी लाइन, खालसा कॉलेज, आजाद नगर, दुर्गा गार्डन जगाधरी, छोटी लाइन, रेलवे बाजार, बूड़िया सहित तमाम स्थानों पर बिजली की दिक्कत आई। कई क्षेत्रों में पूरी रात लाइट नहीं आई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें