फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निजी स्कूल बने विज्ञान संगोष्ठी के विजेता, राजकीय फिसड्डी

Tue, 26 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ मौजूद मुख्याति​थि व अन्य। संवाद - फोटो : गांव में जांच करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। शिक्षा विभाग के राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता सोमवार को सुढैल स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में करवाई गई। पहले तीनों स्थानों पर निजी स्कूल के विद्यार्थी विजेता बने। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी पिछड़ने के बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान नाटक, प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी सहित अन्य गतिविधियां करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिताएं खंड, जिला व राज्यस्तरीय पर करवाई जाती है। इसी कड़ी में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान संगोष्ठी करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें जिले के सभी छह खंडों की कुल 18 टीमों में 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय युग की शुरुआती चुनौतियां व संभावनाएं रहा। विद्यार्थियों ने पोस्टर व चार्ट से विषय संबंधी वैज्ञानिक तर्क अपने स्तर पर रखे। प्रतियोगिता में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर की मानसी ने जिलास्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, होली मदर पब्लिक स्कूल की रिधिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर स्वराज पब्लिक स्कूल की दृष्टि ने रही।
मानसी व रिधिमा का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंगल मुख्यातिथि रहे। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा की पीजीटी फिजिक्स कंवलजीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलाहर के पीजीटी फिजिक्स संजीव कुमार व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी की पीजीटी केमिस्ट्री सीमा अरोड़ा निर्णायक मंडल में रहे। विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


स्पर्धा में 18 टीमों ने लिया हिस्सा
जिलास्तरीय में प्रतियोगिता में सभी खंडों से कुल 18 टीमों ने भाग लिया था। इनमें 11 राजकीय स्कूल की टीम और सात निजी स्कूल की टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल की 11 में से एक भी टीम पहले तीन में स्थान नहीं बना सकी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, साढौर खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा शामिल रहे। वहीं, सरस्वतीनगर खंड से राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारण, रादौर खंड से पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरौड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटावा और छछरौली खंड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर बांगर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर की टीम शामिल रहीं। प्रतियोगिता में शहर के एक भी राजकीय स्कूल की टीम ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें