फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक चोरी का आरोपी जेल भेजा

Tue, 26 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बक्करवाला निवासी भूपेंद्र उर्फ अमन के तौर पर हुई है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक को बेचने के लिए त्रिकोणी चौक जगाधरी छछरौली रोड से आरोपी के निकलने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद आरोपी बाइक पर आया। उसे रोककर बाइक के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। पूछताछ में आरोपी कबूला यह बाइक छह अगस्त को सिविल अस्पताल जगाधरी से चोरी की थी। सात अगस्त को सिविल अस्पताल यमुनानगर से एक अन्य बाइक चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें