फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों की फीस पर कसेगा शिकंजा, संयुक्त टीम करेगी जांच

Sat, 04 Apr 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में निजी स्कूलों द्वारा फीस और अन्य शुल्कों को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच अब प्रशासन सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। इस संबंध में अभिभावक सेवा मंच और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीईईओ प्रेमलता सहित अन्य अधिकारियों ने अभिभावकों की समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान अभिभावकों ने नोटबुक, किताबों, वार्षिक शुल्क और री-एडमिशन फीस के नाम पर मनमानी वसूली का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल नियमों की अनदेखी कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैठक में अहम निर्णय लिया गया। तय किया गया कि एडीसी के नेतृत्व में अभिभावक सेवा मंच, पेरेंट्स और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम गठित की जाएगी। यह टीम संबंधित स्कूलों की जांच और ऑडिट करेगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस पहल से अभिभावकों को राहत मिलने और निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें