फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुराने निकु वार्ड में पुलिस चौकी शिफ्ट करने की तैयारी

Sun, 17 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में चल रही पुलिस चौकी को दूसरे भवन में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। जल्द ही पुलिस चौकी अस्पताल परिसर में ही बने निकु वार्ड में शिफ्ट की जाएगी। इसके लिए जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ नवजोत कौर की तरफ से ऐसा प्रस्ताव लाया गया है। चौकी शिफ्ट करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
इस समय अस्पताल के जिस भवन में पुलिस चौकी चल रही है वह काफी पीछे है। यह अस्पताल में सबसे आखिर में है। साथ ही भवन जर्जर भी हो चुका है। चौकी के सामने ही निकु वार्ड भवन है। इस भवन में पहले नवजात बीमार बच्चों को रखा जाता था। करीब दो साल पहले निकु वार्ड में आग लग गई थी। तब आग में बच्चे झुलसने से बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

आग के कारण भवन को भी काफी नुकसान हुआ था। तब से यह भवन बंद ही पड़ा है। अस्पताल में सबसे पीछे भवन होने के कारण भी चौकी के बारे में लोगों को पता नहीं चलता। ऐसे में दूसरे भवन में शिफ्ट होने से चौकी अस्पताल के पास आ जाएगी। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

क्योंकि अस्पताल में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। कई बार अस्पताल से बाइक भी चोरी हो चुकी हैं। ऐसे में मरीज अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए रामपुरा पुलिस चौकी में जाते हैं। क्योंकि उन्हें पता ही नहीं चलता कि अस्पताल परिसर में भी चौकी है। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत कौर का कहना है कि फिलहाल पुलिस चौकी काफी पुराने भवन में चल रही है। इसे निकु वार्ड के पुराने भवन में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। जल्द ही चौकी को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें