फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की 10 बसें कंडम करने की तैयारी, चार यूरो-6 बसें बेडे में शामिल

विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी नई आई यूरो-6 बसें। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। पहले से बसों की कमी से जूझ रहे यमुनानगर डिपो पर मौजूद 10 बसों को कंडम घोषित करने की तैयारी है। क्योंकि ये बसें 10 लाख किलोमीटर चल चुकी हैं और इनमें बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या आ रही है। इसके चलते इन्हें प्रक्रिया के तहत कंडम किया जा रहा है। इससे डिपो पर पहले ही कम चल रही बसों की संख्या और घट जाएंगी। हालांकि 10 बसों के कंडम घोषित होने के साथ ही विभाग से डिपो पर चार यूरो-6 तकनीक की बसें भेजकर कुछ हद तक राहत का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी 250 बसों के मांग वाले डिपो पर कुल बसों की संख्या 131 हो पाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यमुनानगर जिले की जनसंख्या 15 लाख से अधिक है और हरियाणा रोडवेज बसों में रोज सफर करने वाले करीब 10 हजार लोग हैं। जिसे देखते हुए यमुनानगर डिपो पर 250 रोडवेज बसों की मांग है, पर अभी कुल 137 बसें ही हैं। इनमें भी 110 से 115 बसें ही ऑनरूट रहती हैं। कुल बसों में 35 तो ऐसी हैं, जो 10 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। ऐसी बसों में बार-बार ब्रेकडाउन हो रही 10 बसों को प्रक्रिया के तहत कंडम घोषित करने की तैयारी है। जिससे डिपो पर पुरानी बसों की संख्या 127 रह जाएगी। अब नई यूरो-6 चार बसें शामिल होने से डिपो की कुल बसों की संख्या 131 हो जाएंगी। जबकि 209 चालक व 193 परिचालक हैं।
मनाली और शिमला रूट पर लगेंगी चारों यूरो-6 बसें
अभी डिपो पर यूरो-6 तकनीक की तीन बसें आई हैं, वहीं एक और बस इसी हफ्ते में आने की संभावना है। रोडवेज अफसर इन चारों बसों को मनाली व शिमला रूट पर लगाने की तैयारी में हैं, उससे पहले बसों के दस्तावेज पूरे कर रहे हैं। बता दें कि यमुनानगर डिपो पर यूरो-6 तकनीक की करीब 40 बसें आनी हैं। इनमें से तीन बसें आ चुकी हैं और इसी सप्ताह एक और बस भी आ जाएगी। इन बसों की लंबाई 11 के बजाय 12 मीटर है। इससे सीटों की संख्या 52 से बढ़कर 54 हो गई है। जबकि डिपो पर मौजूद अन्य पुरानी रोडवेज बसों की लंबाई 11 मीटर है, जिसमें 52 सीटें है। अब नई बसों में लंबाई के साथ दो-दो सीटें बढ़ने से दो-दो यात्री अधिक बैठ सकेंगे और डिपो की आमदनी में भी इजाफा हो सकेगा।
विज्ञापन

डिपो की 10 पुरानी बसों को प्रक्रिया के तहत कंडम घोषित किया जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही डिपो पर यूरो-6 की तीन नई बसें आई हैं, वहीं एक और बस सप्ताह भर में आनी है। इन चारों बसों को मनाली व शिमला रूटों पर लगाएंगे, क्योंकि ये रूट लंबे होने के साथ इन पर पहाड़ी क्षेत्र भी लगता है। जिस पर पुरानी की तुलना में नई बसों अधिक कारगर होंगी।
विज्ञापन

-बालकराम, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें