फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह नृत्य में गरिमा और एकल में राखी प्रथम

विज्ञापन
मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, समूह नृत्य, गीत गायन, लघु नाटिका, अभिनय समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक कौशिक ने किया। ये जानकारी कॉलेज की सांस्कृतिक परिषद् की प्रभारी डॉ. रिचा सीकरी ने दी। उन्होंने बताया कि नृत्य में राखी पहले, अभिषेक दूसरे व कोमल तीसरे स्थान पर रहे। समूह नृत्य में गरिमा पहले, हर्षिता दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गायन में सखी पहले, सागर दूसरे व गरिमा तीसरे स्थान पर रहे। भाषण में नंदिनी पहले, वंशिका दूसरे और तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं। जादू के प्रदर्शन में मोहित विजयी रहे। नकल अभिनय में शगुन ने बाजी मारी। कविता में कोमल पहले, पलक दूसरे व रिया तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में शशि पहले व मुस्कान दूसरे व अक्षय तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पेंटिंग में अंशिका पहले, प्रियंका दूसरे व रोहिणी तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. दीपक कौशिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अजायब सिंह ने किया। प्रो. नीतू कंबोज, प्रो पिंकी, प्रो अंजलि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें