फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली मंडी में गेहूं खरीद की तैयारियां तेज

Thu, 02 Apr 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम रोहित कुमार। प्रवक्ता
विज्ञापन
छछरौली। गेहूं खरीद सीजन को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मार्किट कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम रोहित कुमार और चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व आढ़तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम रोहित कुमार ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान मंडी में किसानों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त होना जरूरी है। उन्होंने बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी परिसर में साफ-सफाई और शौचालयों की बेहतर व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल कांटों की समय रहते जांच कर पारदर्शी तुलाई सुनिश्चित की जाए। खरीदे गए गेहूं का उठान भी तय तिथि के अनुसार बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा ने निर्देश दिए कि मंडी में बारदाने की कमी न हो और वेस्ट उठान की व्यवस्था भी सुचारू रहे। गेट पास प्रणाली को सरल और व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया गया। सचिव ऋषिराज यादव ने बताया कि खरीद के सभी इंतजाम पूरे हैं और किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें