फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर मंडी में पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा, गेहूं उठान में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 02 Apr 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर अनाज मंडी में किसानों से बात करते मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
रादौर। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर अनाज मंडी का निरीक्षण कर गेहूं की आवक, उठान और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने मंडी में किसानों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार मंडियों में व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने गेहूं के ढेरों की नमी की जांच प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी से खरीदे गए गेहूं का उठान तेजी से किया जाए, ताकि जाम की स्थिति न बने। साथ ही पीने के पानी, शौचालय, सफाई और बिजली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चला रही है और उनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें