फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: काम अधूरा पर हैंड ओवर करने की तैयारी पूरी

Tue, 18 Apr 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल यमुनानगर के नए भवन को हैंडओवर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। लोनिवि के अधिकारियों ने पत्र तो लिख दिया लेकिन अभी अस्पताल के भवन में काफी काम होना बाकी है। भवन का निर्माण करने वाली एजेंसी के कर्मचारी जगह-जगह काम को पूरा करने में लगे हैं। ऐसे में काम आधा अधूरा होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी ने भवन हैंडओवर करने का पत्र लिख दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक सारा काम पूरा नहीं हो जाता वह भवन को टेकओवर नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा करीब 120 करोड़ रुपये से जिला सिविल अस्पताल का पांच मंजिला नया भवन बनाया गया है। इसमें दो ब्लॉक मरीजों व एक ब्लॉक सिविल सर्जन कार्यालय के लिए है। अस्पताल का कार्य वर्ष 2020 में शुरू हो गया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते काम कई बार बंद हुआ तो कई बार शुरू हुआ। इसलिए काम अभी तक भी पूरा नहीं हो पाया है। इसमें इलेक्ट्रिक व फिनिशिंग का काम होना बाकी है। गत माह अस्पताल परिसर में चल रहे नवजात बच्चों के निकु वार्ड में आग लग गई थी। जिसमें 30 बच्चे जिंदा जलने से बच गए थे। तब स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा था कि वह अस्पताल के नए भवन में ओपीडी, रजिस्ट्रेशन, निकु वार्ड, ऑप्रेरशन थियेटर, लेबर रूम व अन्य सुविधाओं को देने की व्यवस्था करें। भवन को बाद में हैंडओवर करते रहेंगे।
महानिदेशक के निर्देशानुसार उक्त सभी सुविधाएं अस्पताल के नए भवन में शुरू हो गई हैं। नया भवन अभी विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। भवन निर्माण करने वाली एजेंसी की करोड़ों रुपये की पेमेंट अभी फंसी हुई है। यह पेमेंट तभी होगी जब अस्पताल का भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होगा। वहीं अस्पताल में अभी सभी लिफ्ट भी नहीं चल पाई है। इनका काम अधूरा है। वाटर कूलर भी नहीं लग सके हैं। इसी तरह सेंट्रल एसी का तो अभी ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ। ऐसे में भवन अधूरा है और भवन को हैंडओवर करने की जल्दबाजी है।
विज्ञापन


हैंडओवर के लिए पत्र लिखा है: सुखदेव शर्मा
पीडब्ल्यूडी (इलेक्ट्रिक विंग) के एसडीओ सुखदेव शर्मा का कहना है कि भवन में अस्पताल में इलेक्ट्रिक का काम लगभग पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने भवन हैंडओवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया है।

काम पूरा होने पर ही भवन लेंगे: पूनम दहिया
स्वास्थ्य विभाग की पीएमओ डॉ. पूनम दहिया ने बताया कि अस्पताल के नए भवन में लगभग सभी सुविधाएं शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से भवन हैंडओवर करने का कोई पत्र नहीं मिला है भवन में अभी काफी काम अधूरा है। जब तक सारा काम पूरा नहीं होगा तब तक भवन टेकओवर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें