कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
- फोटो : ARchive
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग की ओर से विद्यार्थियों के रचनात्मक और तकनीकी विकास के उद्देश्य से डिजिटल जीवन, संवेदनशील मन विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बीसीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रीत कौर बीसीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, गुरनूर बीसीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय और खुशी बीसीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि डिजिटल दौर में तकनीक का संतुलित उपयोग करना बेहद जरूरी है। कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप ने कहा कि विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना भी जरूरी है। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद