फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूलों में एक लाख रुपये तक के काम की मंजूरी

Mon, 23 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में समग्र शिक्षा और पीएमश्री योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों को गति देने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने वित्तीय अधिकारों का विकेंद्रीकरण किया है। विभिन्न स्तरों पर एक लाख रुपये तक के वित्तीय अधिकार दिए गए हैं।
नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में योजनाओं से संबंधित छोटे और जरूरी कार्यों के लिए लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया कम करना है। अब संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित अधिकार क्षेत्र और वित्तीय सीमा के भीतर निर्णय लेकर खर्च की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। इससे स्कूलों में जरूरी सामान की खरीद, विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार और योजनाओं के तहत स्वीकृत अन्य कार्यों को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक स्कूलों में कई बार छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी उच्च अधिकारियों से मंजूरी लेने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। इससे जरूरी सामान की खरीद और मरम्मत जैसे कार्यों में देरी होती थी। वित्तीय अधिकारों के विकेंद्रीकरण से इस तरह की बाधाएं कम होने की उम्मीद है। स्कूल स्तर पर निर्धारित अधिकार मिलने से स्थानीय जरूरतों के अनुसार निर्णय लेने में आसानी होगी। वहीं, जिला और खंड स्तर के अधिकारियों की भूमिका भी अधिक प्रभावी होगी।
जिला और ब्लॉक स्तर पर बढ़ेगी जवाबदेही
वित्तीय अधिकारों का विकेंद्रीकरण केवल खर्च की मंजूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से अलग-अलग स्तरों पर अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है। मुख्यालय के साथ जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित होने से योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर तालमेल की उम्मीद है। निर्धारित वित्तीय सीमा के भीतर निर्णय लेने की सुविधा मिलने से स्कूलों की जरूरतों के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्कूलों में काम करवाने के लिए प्राचार्यों को प्रबंधन समिति से अनुमति लेनी होगी। यह शक्तियां स्कूल प्रबंधन समिति को दी गई हैं। समिति के माध्यम से स्कूल अपने फंड से कार्य करवा सकते हैं। - केएस संधावा, जिला परियोजना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें