फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शीतकालीन अवकाश के बाद शुरू होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Sun, 18 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन यमुनानगर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शीतकालीन अवकाश के तुरंत बाद राजकीय विद्यालयों में 10वीं, 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार 10वीं व 12वीं की परीक्षा चार फरवरी तक चलेंगी।
शेड्यूल के अनुसार दसवीं व 12वीं की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होंगी और चार फरवरी तक चलेंगी। निदेशालय के आदेश मिलने के बाद जिला विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। वहीं, शीतकालीन अवकाश के तुरंत बाद परीक्षा होने से विद्यार्थियों में थोड़ा भय भी है। हालांकि विद्यार्थी इसकी तैयारी में जुटे हैं। अध्यापक भी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी ऑनलाइन टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि अत्याधिक ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वभाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार कई दिन से धूप न निकलने से विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बच्चों व किशोरों में शारीरिक कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, मन न लगना, हाथ-पांव सुन्न होना इत्यादि की समस्याएं बढ़ी हैं। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।



इस प्रकार रहेगी डेटशीट
दसवीं व 12वीं की परीक्षा 22 जनवरी को शुरू होंगी। पहले दिन दसवीं के विज्ञान और 12वीं के कंप्यूटर साइंस व भूगोल की परीक्षा होगी। 23 जनवरी दसवीं की हिंदी और 12वीं के गणित, बॉयोलॉजी, राजनीतिक विज्ञान व लोक प्रशासन की परीक्षा होगी। 24 जनवरी को दसवीं के गणित और 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 28 जनवरी को दसवीं के संस्कृत, उर्दू व अन्य वैकल्पिक विषय और 12वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 29 जनवरी को दसवीं के अंग्रेजी और 12वीं के संस्कृत, पंजाबी वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। 30 जनवरी दसवीं के सामाजिक विज्ञान और 12वीं के सामाजिक शास्त्र और समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडीज व केमिस्ट्री की परीक्षा होनी है। 30 को दसवीं की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। 31 जनवरी को 12वीं फाइन आर्ट, म्यूजिक व मनोविज्ञान की परीक्षा होगी। दो फरवरी को इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। तीन फरवरी को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और चार फरवरी को एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाने के निदेशालय से आदेश मिले हैं। परीक्षा की डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई है। निर्धारित समय पर निर्बाध व पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं करवाई जाएंगी। - प्रेमलता बक्शी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें