फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बारात पर घरों में रहकर मांगी दुआएं

विज्ञापन
शब-ए-बरात पर खाली पड़ी मस्जिद। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लागू लॉकडाउन का गहनता पूर्वक पालना करते हुए शब-ए-बारात की इबादत घरों पर ही की गयी। समाज के लोगों ने पूरी रात शिद्दत से इबादत की कुरान शरीफ की तिलावत कर कोरोना वायरस जैसी महामारी से निजात और देश की खुशहाली, स्वास्थ्य के लिए अल्लाह ताला से दुआएं की गई। बीती रात लॉकडाउन के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में ही पूरी रात जागकर अल्लाह ताला की इबादत की व अपने गुनाहों की माफी मांगी। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद, मजार, दरगाह व कब्रिस्तान में इबादत ना करके अपने घरो पर ही इबादत की। एक मिनारा मस्जिद के हाफिज मोहम्मद यामीन साहब ने बताया कि बढ़ते कोरोना वायरस के प्रभाव और लॉकडाउन के मद्देनजर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शब-ए-बारात से पूर्व ऐलान किया था कि वह अपने घर पर ही शब-ए-बारात का त्यौहार मनाएं और घर पर ही इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें