यमुनानगर
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा के निर्देशानुसार बोर्ड से जुड़े सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल के माध्यम से नॉन बोर्ड कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। अब नई कक्षाओं की पढ़ाई विद्यार्थी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से करेंगें। डिप्टी डीईओ शिवकुमार ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप से टीचर विषय अनुसार अाॅडियो, वीडियो तैयार कर पाठ्य सामग्री अपलोड करेंगें। रोजाना होमवर्क ग्रुप में दिया जाएगा। इससे अभिभावकों को भी पता होगा कि उनके बच्चे को टीचर ने आज क्या पढ़ाया है? और क्या होमवर्क दिया है? जो ऑडियो या विषय की वीडियो टीचर अपलोड करेंगें। बच्चे उसको किसी भी समय दोबारा देख सुन पाएंगे। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेशानुसार पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सामान्य परिस्थितियां होने तक ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। स्कूल खुलने तक विद्यार्थियों को घर पर ही रहकर अपने अभिभावकों की व्यक्तिगत मदद से तथा फोन एवं वाट्सएप के माध्यम से अध्यापकों की सहायता से पढ़ाई करेंगें।