यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में उद्यमिता विकास क्लब की ओर से ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता क्लब प्रभारी प्रो. प्रवीण खुराना की देखरेख और प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन के नेतृत्व में करवाई गई। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की एमकाॅम की प्रतीक्षा प्रथम, जेएमआईटी रादौर कॉलेज की बीबीए की आशप्रीत कौर द्वितीय और जीएनजी कॉलेज एमए अर्थशास्त्र की शबाना तृतीय रही। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रवीण खुराना, डाॅ. सुनीता सीकरी शामिल रहीं। इस दौरान डाॅ. मनोहर गोयल, डाॅ. दलबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद