फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण में प्रतीक, वाद-विवाद में कोमल अव्वल

Sun, 23 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंक दिलवाने के लिए राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में स्वच्छता पर भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद और जागरूक रैली का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रतीक ने प्रथम, ऋतिका ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कोमल, दूसरे स्थान पर राजकुमार और तीसरे स्थान पर सूरज पासवान रहे। प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद, निगम सफाई निरीक्षक अमित कांबोज व प्रदीप दहिया ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के बाद स्कूल से रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली स्कूल से शुरू होकर स्कूल रोड समेत जगाधरी के विभिन्न मार्गाें से होकर निकली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ विजय पाल यादव के निर्देशों पर सीएसआई हरजीत सिंह और सुनील दत्त के नेतृत्व में किया गया।
सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने विद्यार्थियों से अपील की कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम को बेहतर रैंक दिलाने में सहयोग करें। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम को तभी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग मिलेगी, जब सभी विद्यार्थी सप्ताह में एक दिन श्रमदान देकर अपने शहर को साफ सुंदर बनाने के लिए योगदान देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छ भारत मिशन फीडबैक साइट पर अपनी सकारात्मक फीडबैक दें। स्वच्छ भारत मिशन की साइट https://sbmurban.org/feedback पर फार्म भरें। नगर निगम एसआई अमित कुमार एसआई प्रदीप कुमार ने प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर दीपिका कम्बोज, नीरज, रजनी शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें