फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में सरकार पर गरजे बिजली कर्मचारी

Sun, 24 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर की मॉडल टाउन सहित प्रदेश की 23 सब-डिवीजनों के निजीकरण किए जाने के विरोध में जारी बिजली कर्मचारियों का आंदोलन उग्र होने लगा है। शनिवार को शहीद भगत सिंह चौक स्थित पावर हाउस के गेट पर बिजली कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर दूसरे दिन शनिवार को बिजली कर्मचारी सुबह नौ बजे शहीद भगत सिंह चौक स्थित पावर हाउस में जुटे। पावर हाउस के गेट के समक्ष कर्मचारी ने यूनिट प्रधान मंदीप शर्मा व जोत सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। सर्कल सचिव अशोक शर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करत हुए सरकार के निजीकरण के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी, अधीक्षक अभियंता व अन्य मॉडल टाउन सब-डिवीजन के अधिकारी ठेकेदार के पक्ष में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में मॉडल टाउन सहित प्रदेश की 23 सब-डिवीजनों को कार्य निजी हाथों में देने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए बिजली कर्मचारियों को कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सभी बिजली कर्मचारियों को 26 अप्रैल को पंचकुला में होने वाले रोष-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। धरने-प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


मौके सब-यूनिट उप प्रधान जरनैल सिंह, विधिचंद, कृष्ण गोपाल, मुकेश, विजय त्यागी, किरणपाल, हरप्रीत, राजिंद्र सजवान, राजिंद्र शर्मा, कर्म सिंह, अमरपाल, विक्रम, राम भवन, अशोक, जय सिंह, विश्म्बर, रमेश भापा, विनोद, कविराज, राजकुमार, सुखबीर, पवन, जयप्रकाश, लाल सिंह, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें