फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास की महिमा का किया गुणगान

Sun, 11 Feb 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। गांव सलेमपुर बांगर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 647 वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर 21 दिन की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी कड़ी के तहत ग्रामीणों की तरफ से शनिवार तड़के प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान संगत द्वारा गुरु रविदास जी की महिमा का गुणगान किया गया।
प्रधान सुरजीत कौर ने कहा कि रविदास महाराज संत परंपरा के महान योगी और परम ज्ञानी संत रहे हैं जिन्होंने लोगों को ज्ञान की प्राप्ति कराई। संत शिरोमणि गुरु रविदास मध्य युगीन भारत के महान समाज सुधारक थे, उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों को दूर करते हुए सभी को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। संत रविदास के दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज उन्नति के शिखर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत किसी एक नहीं बल्कि पूरे समाज के होते हैं। उनकी दी हुई शिक्षा को सभी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इस मौके पर मंदिर सेवादार, सतीश कुमार, मंदिर प्रधान सुरेंद्र कुमार, अभिमन्यु टंडन, जल,ज्योत,निशान साहिब जी सेवा-निशानंत, धर्मवीर, हर्ष,आर्यन, प्रवेश कुमार, राजकली, ममता, अमरजीत सोनिया, कर्णपाल, दर्शनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें