फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी किसानों ने किया शिक्षामंत्री का विरोध, दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
कस्बे में लगातार दूसरे दिन शिक्षा मंत्री कंवर पाल का किसानों ने काले झंडे दिखाकर सड़क पर बैठकर विरोध किया। किसानों का कहना है कि किसान पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री कंवरपाल से मिलकर अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल किसानों की बात सुनने की बजाय उनको अनदेखा कर रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र की आम जनता व किसानों में सरकार व शिक्षा मंत्री कंवरपाल के खिलाफ पनप रहा है।किसान धर्मवीर शेरपुर, मनमोहन सिंह, सतपाल, राजेश, पालाराम, विक्रम, जस्सी जंगी आदि ने छछरौली बस स्टैंड के पास सड़क पर बैठकर काले झंडे दिखाते हुए भाजपा सरकार मुर्दाबाद व शिक्षामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसान नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही बैठ गए जहां पर किसानों ने बैठकर काफी देर तक रोष प्रकट कर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के ऊपर जो तीन काले कानून थोपे गए हैं। पूरे देश के किसान उसका पूर्ण विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर पूरे देश से किसान दिल्ली बार्डर पर डटे हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कानूनों को वापस लेने के लिए जिले के किसान पिछले काफी दिनों से जगाधरी विधायक व शिक्षा मंत्री कंवरपाल से मिलकर कानूनों को वापस कराने के लिए मांग पत्र देने के लिए उनके निवास स्थान पर भी गए थे। वहां पर किसानों से शिक्षा मंत्री नहीं मिले। शिक्षा मंत्री कंवरपाल निवास स्थान पर किसानों के आने की सूचना मिलते ही अपने घर में जाकर बैठ गए। उन्होंने निवास स्थान पर गए किसानों की कोई भी बात नहीं सुनी। इसी बात को लेकर किसान हलके की जनता में विरोध हो रहा है। किसानों को शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम का जहां भी पता चलता है। किसान वही इकट्ठा होकर काले झंडे लेकर रोष प्रकट करने चले जाते हैं। उसके बावजूद भी शिक्षा मंत्री किसानों की कोई बात सुनने को तैयाजर नहीं है। इसकी वजह से ्षेत्र के सभी किसानों में शिक्षा मंत्री कंवरपाल द्वारा किसानों के प्रति बढ़ते जा रहे इस रवैया को लेकर किसानों मे रोष है।छछरौली में भी इसीलिए किसान इकट्ठा होकर रोष प्रकट करने के लिए आए थे। किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा थोपे काले कानून वापस नहीं होते भाजपा के नेताओं का इसी तरह से काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो:- 48, 49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें