शहर की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला के पति ने इसका विरोध जताया तो आरोपी व्यक्ति व उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दंपत्ती के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कॉलोनी में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान गांधी नगर निवासी रवि ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर उसका पति वहां आ गया। उसके पति ने जब विरोध जताया तो आरोपी रवि व उसकी पत्नी छाया ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दंपत्ती के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।