फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों लेकर गरजे कर्मचारी, सभी विधायकों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में ठेके पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रविवार को अपनी सेवा विस्तार और मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के तमाम सीएचसी और पीएचसी, नगरपालिका से डोर टू डोर व अग्निशमन सेवा के कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम डीसी व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, कांग्रेस विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी, कांग्रेस विधायक रेणुबाला को ज्ञापन दिए गए। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव राजपाल सांगवान व संचालन जिला कोषाध्यक्ष सतीश राणा ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोढ़े, वरिष्ठ नेता विनोद त्यागी, चीफ ऑर्गनाइजर जरनैल सिंह चिनालिया, कार्यकारिणी सदस्य गुलशन भारद्वाज, शाखा प्रधान विक्की पारचा ने कहा कि सकस की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों के बिना शर्त सेवा विस्तार, ठेका प्रथा खत्म करने, कर्मचारियों को विभागीय पे-रोल देने को लेकर प्रदेश भर में सभी विधायकों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पीएचसी, सीएचसी, उपमंडल व जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज, पीजीआई व विश्वविद्यालय में 11 हजार से ज्यादा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ठेका 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। इसमें मुख्यता सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, वार्ड सर्वेंट, कुक, माली, धोबी, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, फॉयरमैन, सीवरमैन, मेसन, कॉरपेंटर, हेल्पर, लिफ्टमैन, सुपरवाइजर, सीएसएसडी, जीएमटी इत्यादि शामिल है। कोरोना में यह कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के देश सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर जोत सिंह, आकाश, चंचल, मधु शर्मा, नरेश कुमार, नरवेश शर्मा, नसीम, गुरिंदर सिंह, प्रिंस शर्मा, विक्की वालिया सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें